रायपुर

100 ग्राम अफीम लेकर ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार
14-Nov-2022 2:31 PM
100 ग्राम अफीम लेकर ग्राहक तलाश रहा युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 नवम्बर।
पुलिस ने अफीम बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 100 ग्राम अफीम जब्त किया गया। इसकी कीमत 40 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी का नाम गुरू साहेब सिंह उर्फ सावी बताया जा रहा है। वह आमानाका  क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर  में ग्राहक तलाश रहा था। बता दें कि अफीम के नशे के शौकीन अधिकांशत: ट्रक ड्राइवर होते हैं।

मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने उसे धर दबोचा है। उसके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से 100 ग्राम अफीम और एक मोबाईल फोन जब्त किया है।


अन्य पोस्ट