रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 नवम्बर। पुरानी रंजिश को लेकर गुढिय़ारी इलाके में हुई हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। नया तालाब पास मोहन साहू नामक युवक की हत्या की है।
थूक चटवाने के नाम पर हत्या की। घटना के चंद घंटो के भीतर ही तीनों आरोपी पकड़ लिए गए।
इनके पास से घटना में प्रयुक्त धारदार चापडऩुमा हथियार जब्त किया गया है । इनके खिलाफ धारा 302, 34 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया ।
सोमवार सुबह गुढिय़ारी पुलिस को सूचना मिली कि इलाके के नया तालाब पास एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। इस पर पुलिस टीम ने स्थल जाकर देखा तो एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है जिसके शरीर पर धारदार वस्तु के वार के निशान हैं। पूछताछ करने पर मृतक की पहचान मोहन साहू उम्र 32 साल निवासी नया तालाब गुढिय़ारी के रूप में हुई। यह भी पता कि मृतक मोहन साहू का नया तालाब निवासी अनिल महतो से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
इस पर पुलिस ने पतासाजी करते हुए अनिल महतो समेत पांच अन्य संदिग्धों को पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अनिल महतो टूट गया और बताया कि दीवाली के मौके पर जुआं खेलने के दौरान मोहन साहू विवाद करते हुए अपना थूक उससे चटवाया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर वह अपने साथी पुखराज पटेल उर्फ राजू एवं अरविन्द देवार के साथ मिलकर मोहन साहू की हत्या करने की योजना बनायी। और आज तीनों ने मिलकर पास मौका पाकर अपने पास रखे चापडऩुमा हथियार से मोहन साहू पर ताबड़तोड वार कर हत्या कर एवं फरार हो गये।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चापडऩुमा हथियार जप्त कर धारा 302, 34 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया।
गिरफ्तार आरोपी: अनिल महतो (29) नया तालाब नेता बगीचा के पीछे थाना गुढिय़ारी, पुखराज पटेल उर्फ राजू (27)निवासी नया तालाब पाठक किराना स्टोर के पास थाना गुढिय़ारी, अरविन्द देवार (23)निवासी नया तालाब के पास थाना गुढिय़ारी।