रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 नवम्बर। भाजपा सांसद संतोष पांडे ने राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, और उनके बयान को रंजीत रंजन का बयान छत्तीसगढ़ के युवा, जवान, माता-बहनों, और शहीदों का अपमान बताया है।
सांसद संतोष पाण्डेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिहार से आयातित सांसद नक्सलियों का समर्थन कर रहे है। कांग्रेस और नक्सली एक दूसरे के प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष साथी है। उन्होंने पूछा कि जीरम का सच बताने का दावा करने वाले चुप क्यों है?
पाण्डेय ने कहा कि रंजीत रंजन के जरिये सच सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन अभी अभी बन्द हुआ है पर उसमें किस की फंडिंग थी सब को पता है। जाकिर नायक से भी इस फाउंडेशन चंदा लेता था। चंदा लेने वाला कौन देने वाला कौन सब जानते है।
पाण्डेय ने आगे कहा कि बाटला हाउस केस में आंसू कौन बहाया था सब जानते है जो कि आंतकी साबित हुआ उस के लिए रोने वाले कौन है।
उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने खड़े हो कर किसका स्वागत किया था ऐसे यासीन मलिक के समर्थंक कौन है। आज रंजीता रजंन ने भी वही किया। हजारों लोगों को नक्सलियों ने शहीद किया आज कांग्रेस की सांसद कहती है कि हम से वो अलग नहीं है।
उन्होंने कहा कि जवाब देना होगा वो दृश्य लोग भूले नहीं है जब जीरम घाटी घटना के समय कवासी लखमा हास्पीटल में थे और उसके गाल में थपकी मार कर कौन पूछा था कैसे फंसा दिया। छत्तीसगढिय़ा के नाम पर बिहार से आयातित सांसद ने छत्तीसगढिय़ा का अपमान किया है।
उन्होंने कहा कि रंजीत रंजन का यह बयान छत्तीसगढ़ का अपमान है इसको लेकर मुख्यमंत्री को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।