रायपुर

21 किमी मैराथन सवा दो घंटे में पूरी की रिटायर्ड आईएएस ने
13-Nov-2022 6:03 PM
21 किमी मैराथन सवा दो घंटे में पूरी की रिटायर्ड आईएएस ने

रायपुर, 13 नवम्बर। राजधानी में रविवार सुबह द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन का आयोजन किया गया। इसका आयोजन लेट्स-रन ने किया था। हाफ मैराथन की 21 किमी की दूरी, रिटायर्ड आईएएस दिनेश श्रीवास्तव ने 2.15 मिनट में पूरी की। दौड़ सुबह 5.30 बजे शुरू हुई थी।

सचिव उर्जा अंकित आनंद और रायपुर नगर निगम के आईएएस कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी ने 42 किलोमीटर की दौड़ लगाई। द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन में दौडऩे के लिए आज सुबह तीन बजे से लोग जुटने लगे थे। दरअसल, 42 किमी वालों को चार बजे, 21 किमी वालों को सुबह साढ़े पांच बजे, 10 किमी वालों को साढ़े छह बजे और 6 किमी वालों को सवा सात बजे नया रायपुर पहुंचना था। मगर लोगों में मैराथन को लेकर इतना एक्साइमेंट था कि नियत समय से काफी पहले मैराथन स्थल पर पहुंच गए थे।  रिटायर मुख्य सचिव विवेक ढांड भी 10 किमी दौड़े। मगर उम्र में उनसे दो साल बड़े 67 साल के दिनेश श्रीवास्तव ने अपना पुराना रिकार्ड ब्रेक कर दिया।  दिनेश श्रीवास्तव ने इस साल मार्च में हैदराबाद में आयोजित 21 किमी का हाफ मैराथन कंप्लीट किया था।


अन्य पोस्ट