रायपुर

बालाजी मंदिर गुढिय़ारी में कल से ब्रम्हमोत्सव
12-Nov-2022 6:03 PM
बालाजी मंदिर गुढिय़ारी में कल से ब्रम्हमोत्सव

रायपुर, 12 नवंबर। गुढिय़ारी स्थित श्री बालाजी मंदिर में 13 से 20 नवंबर तक ब्रम्हमोत्सव का आयोजन किया गयाहै। आंधग एसोसिएशन द्वारा यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है। एसोसियेशन के अध्यक्ष स्वामी,सचिव केएस आचार्यलू ने बताया कि रविवार को अंकुर्रापण और सोमवार को ध्वजारोहण के साथ उत्सव प्रारंभ होगा। मंगलवार को सुबह 8:30 बजे तिरूचि उत्सव, बुधवार को मोहिनी उत्सव,गुरूवार को पुन: तिरूचि उत्सव,शुक्रवार को सूर्यप्रभावाहनम शनिवार को सुबह श्री बालाजी विवाहोत्सव,रविवार को सुबह वंसतोत्सव और पूर्णाहूति के कार्यक्रम होंगे।


अन्य पोस्ट