रायपुर

दो दिन मे एक ही जगह से दो अगवा
12-Nov-2022 6:01 PM
 दो दिन मे एक ही जगह से दो अगवा

रायपुर, 12 नवंबर। राजधानी में एक बार फिर अपहरण की घटना सामने आई है। जहां दो दिन में दो बच्चोंं का अपहरण हो गया। किडनैपर ने एक नाबालिग और 3 साल के मासूम बच्चें का अपहरण कर ले गया। इस घटना से इलाके में हडक़ंप मच गया। एक जगह से दो बच्चों का अपहरण हो गया है। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज किया है।

पुलिस बच्चों की छानबीन में जुटी है।  मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, टिकरापारा थाना इलाके में रहने वाली  वृद्धा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि गुरूवार को उसके 16 साल के नाती को अज्ञात आरोपी बहला फूसलाकर अपहरण कर ले गया। वहीं दूसरा मामला भी टिकरापारा थाना क्षेत्र का है जहां अज्ञात व्यक्ति 03 साल 11 माह के बच्चे को बहलाकर फूसलाकर अपहरण कर ले गया। पुलिस ने दोनों मामले में धारा 363 का अनराध दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरु का दी है।


अन्य पोस्ट