रायपुर

नर्सिंग होम के रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कत, संचालक से मिला एसो.
12-Nov-2022 6:01 PM
नर्सिंग होम के रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कत, संचालक से मिला एसो.

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 नवंबर। प्रदेश में नर्सिंग होम के रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कतों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य संचालक से चर्चा की।  और कई सुझाव दिए। स्वास्थ्य संचालक ने विभागीय अड़चनों को दूर करने के लिए संबंधित विभागों से चर्चा का भरोसा दिलाया।

पूरे प्रदेश में नर्सिंग होम  रजिस्ट्रेशन में आ रही  दिक्कतों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर द्वारा निरंतर अंतराल में ध्यान आकर्षित किए जाने को संज्ञान में लेते हुए संचालक स्वास्थ्य सेवाएं भीम सिंह द्वारा संबंधित अफसरों की उपस्थिति में पुराना नर्सिंग हॉस्टल रायपुर स्थित ऑफिस में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर के प्रतिनिधिमंडल को बैठक में आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने पिछले 10 वर्षों से लागू हुए नर्सिंग होम एक्ट में विभिन्न संबंधित विभागों की ओर से आ रही निरंतर कठिनाइयों को सिलसिलेवार गिनाते हुए प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें दूर करने  छत्तीसगढ़ राज्य नर्सिंग होम एक्ट 2013 के संशोधन के लिए सार्थक और प्रासंगिक सुझाव दिए।

उन्होंने सकारात्मक रुख दिखाते हुए संचालक स्वास्थ्य सेवाओं ने संबंधित अड़चनों पर संबंधित विभागों से भी विचार विमर्श की जरूरत बताई है। आईएमए रायपुर ने संचालक स्वास्थ्य सेवाओं से आग्रह किया है कि नर्सिंग होम एक्ट के गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्यों का पालन करते हुए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी करने की जरूरत है।

इसके लिए निरंतर संवाद से सकारात्मक रास्ता निकाला जा सकता है।

संचालक स्वास्थ्य सेवाएं भीम सिंह ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि इस हेतु शीघ्र ही सकारात्मक हल निकाला जाएगा ताकि छत्तीसगढ़ राज्य के  सभी नर्सिंग होम को एक्ट के उद्देश्यों का पालन करते हुए रजिस्ट्रेशन एक समय सीमा में मिल सके।

आने वाले दिनों में और भी संबंधित विभागों से बैठक होने की उम्मीद है।  प्रतिनिधिमंडल में डॉ.महेश सिन्हा, डॉ.ललित शाह, डॉ.राकेश गुप्ता, डॉ.अनिल जैन ,आईएमए रायपुर के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल और महासचिव डॉ.दिग्विजय सिंह शामिल थे।


अन्य पोस्ट