रायपुर

दोपहिया चोर गिरफ्तार
12-Nov-2022 5:59 PM
दोपहिया चोर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 नवंबर। खम्हारडीह इलाके में बाईक चोरी करने वालो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी को जप्त किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अनुपम नगर क्यू 1 खम्हारडीह निवासी फूलचंद नाहटा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुरूवार  को अपनी स्कूटी को अपने घर के बाहर खड़ी किया था। और किसी काम से घर के अंदर चला गया। कुछ देर बाद बाहर आकर देखा तो उसकी स्क्ूटी वहां नहीं थी।

कोई अज्ञात चोर दोपहिया चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी की तलाश करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ कर वहीं पास लगे सीसीटीव्ही. के फुटेजों और मुखबीर से घटना के संबंध में जानकारी मिलने पर। थाना पुलिस की टीम ने भोदबो ताण्डी को पकड़ा। पुलिस के पूछताछ करने पर भोदबो ताण्डी द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

जिस पर आरोपी भोदबो ताण्डी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 1स्कूटी कीमती लगभग 50,000 रूपए को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।


अन्य पोस्ट