रायपुर
टाटीबंध चौक 26 जनवरी तक बन जाएगा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 नवंबर। राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के तिए यातायात में आ रही समस्यांओं को देखते हुए रायपुर कलेक्टर और एसएसपी ने टाटीबंध चौक का निरिक्षण किया।
कलेक्टर भूरे ने सडक़ निर्माण के दौरान रोड में आने वाले विद्युत खंभों को तीन दिवस के भीतर सडक़ किनारे शिफ्ट करने निर्देश दिया गया। फ्लाईओवर निर्माण में बीच आने वाले दुकान मालिकों को मुआवजा देकर दुकान तोडऩे का कार्य चालू किया गया!
शुक्रवार को कलेक्टर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात , उप पुलिस अधीक्षक यातायात तथा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ टाटीबंध चौक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्माण एजेंसी द्वारा फ्लाईओवर निर्माण में आ रही बाधाओं के संबंध में अवगत कराया गया जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कलेक्टर रायपुर द्वारा रोड किनारे स्थित पुराने दुकान के मालिक को उचित मुआवजा दे कर दुकान को तोडऩे का कार्य शुरू किया गया। रोड के दौरान बीच में आ रही विद्युत खंभों को भी तीन दिवस के भीतर किनारे शिफ्ट करने विद्युत विभाग को निर्देशित दिया गया।
ठेकेदारों को पहले सर्विस रोड का निर्माण पूरा कर निर्माणाधीन रोड की खुदाई करने करने का निर्देंश दिया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रायपुर द्वारा निर्माणाधीन एजेंसी 26 जनवरी 2023 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया। जिस पर एजेंसियों ने तक निर्माण कार्य पुरा करने का आश्वासन दिया।