रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 नवंबर। तेलीबांधा थाना इलाके में शहर में घुम- घुम कर बाईक चोरी करने वाले बाईक चोर गिरोह के 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बाईक मेकेनिक और सब्जी बेचने का काम करते थे। इनसे चोरी की मोटर साइकिल जप्त किया गया। पुलिस ने चोरों पर धारा 397,34 और 41(1+4) का अनराध दर्ज कर जेल भेजा गया।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि मुखबीर की सूचना पर 4 आरोपियों को संदिग्ध रूप से बिना नंबर प्लेट की बाईक को बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश रहे थे। जिसे मुखबिर से सूचना मिलने पर बताए गए हुलिए के आधार पर तेलीबांधा मरीन ड्राईव के पास बाईक के साथ पकड़ा है। पुलिस के पूछताछ में आरोपियों अपना नाम अफजल खान,जितेंद्र श्रीवास्तव,चंद्रशेखर साहू और चमन लाल साहू बताया। आरोपी पेशे से बाईक मेकेनिक और सब्जी डिल्वरी का काम करते है। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने शहर के थाना गंज, पंडरी, गोल बाजार, तेलीबांधा अवंति विहार, शंकर नगर, सिविल लाईन व अन्य जगहों परे घुम-घुम कर दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी लडक़ों पर धारा 379, 34 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से चोरी की मोटर सायकल केटीएम नंबर सी.जी. 04 एम.एफ. 2030 इंजन नंबर 9-90143360 चेचिस नंबर एम.डी. 2जे.वाय.ए.वाय.ई. 6के. सी.030313 किमती करीबन 1,50,000 रूपए, बजाज पल्सर 220 वाहन में लगा नंबर सी.जी. 04 एल.जे. 8308 इंजन नंबर डी.के.जेड.एफ.ई36132 चेचिस नंबर एम.डी.2ए.13ई.जेड.1एफ.सी.ई.48326 किमती करीबन 1,25,000 रूपए एवं होण्डा साईन एस.पी. 125 नंबर लगा हुआ सी.जी. 06 जी.पी. 8308 इंजन नंबर जे.सी.83ई.डी.3082379 चेचिस नंबर एम.ई.7जे.सी.83जी.एफ.एन.डी.005253 किमती करीबन 1,00,000 रूपए, काला रंग का एक्टीवा सी.जी. 04 एन.एफ. 6553 इंजन नंबर जे.एफ.91ई.डब्लू.1458682 चेचिस नंबर एम.ई.4जे.एफ.914 एच.एम.डब्लू.458515 किमती करीबन 60,000 रूपए सफेद रंग का एक्टीवा सी.जी. 04 एम.एफ. 5660 इंजन नंबर जे.एफ.50ई.82092439 चेचिस नंबर एम.ई.4जे.एफ.504डी.एफ.8092552 किमती करीबन 50,000रू0 कुल कीमती 6,55,000/- रूपए जप्त किया है।
चारो आरोपियो को चोरी के अपराध किये जाने पर धारा 41(1+4) जाफौ/379,34 भा.दं.सं. मे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जो न्यायिक अभिरक्षा मे केन्द्रीय जेल रायपुर भेजा गया।