रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,12 नवंबर। छत्तीसगढ़ के 22 वर्षों के संसदीय इतिहास में सरकार द्वारा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का यह पांचवा अवसर होगा। इसके आलावा सरकार एक बार क्लोजडोर मीटिंग भी बुला चुकी है।
बता दे कि पिछले माह हाई कोर्ट ने सरकार द्वारा आदिवासी आरक्षण 32 प्रतिशत करने के फैसले आदेश को नामंजूर किया था। इसे लेकर सरकार, विपक्ष और आदिवासी संगठनों के निशाने पर है। वहीं सरकार ने 32 प्रतिशत आरक्षण बरकरार रखने का वादा करते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। यह सत्र 1और 2 दिसंबर को होगा। दो दिन की इस बैठक में दिवंगत उपाध्यक्ष मनोज मंडावी को श्रद्धाजलि दी जाएगी। उसके बाद आरक्षण को लेकर शासकीय कार्य होंगे। सूत्रों ने बताया कि आदिवासी आरक्षण को लेकर सरकार के पास संशोधन विधेयक और शासकीय या अशासकीय संकल्प पारीत कराने के दोनों विकलप है। अधिकारिक सूत्रों ने संशोधन विधेयक लाए जाने के संकेत है। इस पर दो दिनों तक सभी 90 विधायकों को बोलने का अवसर दिया जाएगा।
वैसे विधेयक या संकल्प का फैसला,तीन राज्यों के दौरे पर गए अधिकारियों की रिपोर्ट के अध्ययन के बाद लिया जाएगा। विधि विशेषज्ञों का कहना है कि विधेयक लाएं या संकल्प,इनके पारण से कुछ नहीं हो सकता। यह,आदिवासी वोट बैंक को साधने मात्र की कवायद कही जा सकती है। विधेयक पारित कर राज्यपाल को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राजभवन भी जानता है कि वो, दसे मंजूर नही कर पाएगा। बरहाल यह पांचवा अवसर होगा जब विशेष सत्र बुलाया गया है। इससे पहले 2016-17 में धान खरीदी,को लेकर बुलाया गया था। इसी मुद्दे पर 17-18 में दोबारा बुलाया गया। उसके अगले वर्ष भारत सरकार द्वारा किए संविधान संशोधन के अनुसमर्थन के लिए 2019 में महात्मागांधी की 150 वीं जयंती के वार्षिक कार्यक्रम के लिए और 2020 में कृषि कानूनों को लेकर विशेष सत्र हुए है। इसी तरह से नक्सल हिंसा और उससे निपटने सरकार की रणनीति पर चर्चा के लिए विस की क्लोजडोर बैठक हों चुकी है। यह विशेष सत्र तो नहीं था लेकिन मानसून सत्र के दूसरे हिस्से के रूप में बैठक हुई थी।