रायपुर

आईएएस विश्नोई समेत चारों आरोपी कोर्ट पहुंचे, लंच के बाद पेश हुए
11-Nov-2022 10:18 PM
आईएएस विश्नोई समेत चारों आरोपी कोर्ट पहुंचे, लंच के बाद पेश हुए

रायपुर,  11 नवम्बर। कोल घोटाले और मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार आईएएस समीर विश्नोई और तीन अन्य कारोबारी जिला न्यायालय परिसर पहुंच गए हैं। पहले पूर्वाह्न  पेश करने की सूचना पर सभी को कोर्ट परिसर लाया जा चुका। फिर तय हुआ कि भोजनावकाश के बाद पेश करने का फैसला किया गया। तब तक के लिए सभी को कोर्ट परिसर के लॉक अप के बजाय पुलिस चौकी में बिठाया गया है।  इन आरोपियों ने जमानत की याचिका लगाई है। कोर्ट जाते हुए सबसे आगे समीर विश्नोई, उनके पीछे लक्ष्मीकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल और अंत में सूर्यकांत तिवारी नजर आ रहे हैं।


अन्य पोस्ट