रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 नवम्बर। निराश्रित पेंशन योजना के अंतर्गत आ रही संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर लगाये जायेंगे। शिविर सभी 10 जोनो में होंगे। सभी जोन कमिश्नरों द्वारा शिविरों की जानकारी देकर अवगत कराया जायेगा।
उपायुक्त श्रीमती कृष्णा देवी खटीक ने बताया कि निराश्रित पेंशन योजना के तहत आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु 14 नवंबर को निगम जोन 1 खमतराई पानी टंकी परिसर कार्यालय, 15 नवंबर को निगम जोन 2 शहीद स्मारक स्कूल परिसर कार्यालय, 16 नवंबर को जोन 3 शंकरनगर पानी टंकी परिसर कार्यालय, 17 नवंबर को जोन 4 मोतीबाग पानी टंकी परिसर कार्यालय, 18 नवंबर को जोन 5 लाखे नगर ईदगाहभाठा पानी टंकी परिसर कार्यालय, 21 नवंबर को जोन 6 भाठागांव नया बस स्टैण्ड परिसर कार्यालय, 22 नवंबर को जोन 7 अग्रसेन चौक के समीप आमापारा स्थित जोन कार्यालय, 23 नवंबर को जोन 8 मोहबाबाजार स्थित जोन कार्यालय, 24 नवंबर को जोन 9 मोवा सामुदायिक भवन परिसर कार्यालय और 25 नवंबर को जोन 10 अमलीडीह पानी टंकी परिसर कार्यालय में दोपहर 12 बजे से षिविर आयोजन किया जायेगा।
सभी 10 जोन कार्यालयों ने निराश्रित पेंशन योजना संबंधित समस्याओं का निराकरण करने शिविर नियत तिथि पर उक्त दिवस पर दोपहर 12 बजे से लगाये जायेंगे। सभी जोन कमिष्नरों को निराश्रित पेंशन योजना के हितग्राहियों की पेंशन संबंधी आ रही समस्याओं से नगर निगम मुख्यालय के शहरी गरीबी उपषमन विभाग को अवगत कराने कहा गया है।