रायपुर

गांजा बेचने के शक में महिला से मारपीट, सात गिरफ्तार
11-Nov-2022 10:13 PM
गांजा बेचने के शक में महिला से मारपीट, सात गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 नवम्बर। उरला इलाके में गांजा बेचने के शक में एक महिला से मारपीट हो गई। आरोपी युवकों ने दुकान में जमकर उत्पात मचाया। किराना का सामान सडक़ पर फेका तोडफ़ोड़ भी की।

मिली जानकारी के अनुसार अछोली निवासी अनिता राव में थाना में शिकायत दर्ज कराई कि गुरूवार को अछोली रोड़ पर वह अपने दुकान में थी। जहां पर बाईक सवार पांच- सात युवक वहां आ गए और दुकान में सामान खरीदने लगे। एक युवक गांजा की मांग करने लगा। जिस पर अतिना के यहां गांजा नहीं मिलता की बात करने पर आरोपी मोहम्मद आरिफ,सुनील साहनी,पंकज मदेभिया भडक़ गए। और दुकाने के सामने गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने दुकान के अंदर घुस कर महिला से मारपीट करने लगे। इसे देख बीच बचाव करने आये अनिता के पति को भी युवकों ने पीटा और दुकान का सामान सडक़ पर फेक दिया। पुलिस ने शिकायत पर आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी मो.आरिफ,सुनील और उसके 6 साथियों को गिरफ्तार किया गया।


अन्य पोस्ट