रायपुर

एकल शिक्षकीय शालाओं में पदस्थ होंगे प्रपा
11-Nov-2022 10:06 PM
एकल शिक्षकीय शालाओं में पदस्थ होंगे प्रपा

रायपुर, 11 नवम्बर। राज्य शासन ने सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) पद पर पदोन्नति उपरांत पदांकन के संबंध में सभी डीईओ को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा  है कि पदांकन सर्वप्रथम शिक्षक विहीन शालाओं में और उसके बाद एकल शिक्षकीय शालाओं में प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।


अन्य पोस्ट