रायपुर
रायपुर, 11 नवंबर। भवानी शंकर मंदिर जागृति नगर उरकुरा में अखंड अष्टयाम हरि कीर्तन भव्यता के साथ आयोजित किया गया। गायक विजेंद्र गिरी व्यास ने राम विवाह पर भजन प्रस्तुत किया।
अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष मुक्तिनाथ पांडे ने बताया अखंड अष्टयाम का मुख्य उद्देश्य समाज में वह आसपास क्षेत्रों में सुख समृद्धि बना रहे इसके फलस्वरूप हवन अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा भी शामिल हुए।
संस्थापक प्रभारी शेष नाथ तिवारी ने आए हुए सभी सदस्यों वा श्रद्धालुओं का श्रीफल और शाल के साथ स्वागत किया।
छठ व्यास तालाब में राष्ट्रीय करणी सेना और भोजपुरी समाज के द्वारा छठ पूजा के सुरक्षित सफल आयोजन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के साथ समस्त भोजपुरी सदस्यों का सम्मान किया गया। स्वादिष्ट भंडारे के साथ प्रसाद का आए हुए भक्तजन व श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।
रविंद्र सिंह,अखिलेश सिंह,प.विनोद पांडे, पप्पू मिश्रा,विशाल पांडे,भगवान शर्मा, प्रमोद गौतम,और भी अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।