रायपुर

बैंक इंट्री में आधार कार्ड का नंबर डालते ही 8 एकड़ जमीन की धोखाधड़ी खुली
11-Nov-2022 3:23 PM
बैंक इंट्री में आधार कार्ड का नंबर डालते  ही 8 एकड़ जमीन की धोखाधड़ी खुली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 नवम्बर।
आधार कार्ड में नाम बदलकर सरकारी जमीन बेचने वाले आरोपी कृष्ण कुमार तिवारी उर्फ मनहरण तिवारी और उसके बेटे मयंक तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला  दर्ज हुआ।नरदहा स्थित 8 एकड़ सरकारी जमीन को अपना बताकर गंज निवासी आशीष तिवारी को 19 लाख रुपए में बेचने का  आरोप है।बैंक में आरोपी का आधार कार्ड नंबर इंट्री करने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।साल 2009 से पीडि़त को आधार कार्ड सुधरवाने का झांसा दे रहा था।
गोलबाजार थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।


अन्य पोस्ट