रायपुर

चोरी के मोबाइल बेच रहे दो गिरफ्तार, एक नाबालिग
09-Nov-2022 7:31 PM
चोरी के मोबाइल बेच रहे दो गिरफ्तार, एक नाबालिग

रायपुर, 9 नवम्बर। राह चलते लोगों से मोबाइल लूटने वाले दो चोर पकड़ाए। इनमें से एक नाबालिग है। इनसे चार मोबाइल जब्त किए गए हैं।

उरला पुलिस के मुताबिक बुधवार को मुखबीर से सूचना मिली थी कि शुक्रवारी बाजार के पास दो व्यक्ति  मोबाईल को बेचने ग्राहक तलाश रहे है। पुलिस सिपाही तत्काल मौके पर गये और मुखबीर के बताये हुलिए के दो लडक़े चोरी का मोबाईल रखे हुये मिले जो पुलिस को देखकर भाग रहे थे पुलिस पार्टी ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया एवं थाना लाकर उनसे पूछताछ की गई। उनको चेक करने पर उनके पास चार मोबाईल मिले, पूछताछ पर उसने अलग-अलग चोरी और छीना झपटी के मामले में उन मोबाईलों को प्राप्त करना और बेचने का प्रयास करना बताया। दोनों के पास से 4 नग मोबाईल कीमती लगभग साठ हजार रूपये जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध धारा 379 भादवि के तहत् ज्युडीशियल रिमाण्ड पर जेल  भेजा गया।


अन्य पोस्ट