रायपुर
भर्ती रोकने सरकार ने जानबूझकर आरक्षण का पेंच फंसाया- चौधरी
09-Nov-2022 3:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 नवम्बर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं को न्यायधानी के बाद अब राजधानी में सडक़ पर उतरकर भर्तियां शुरू करने के लिए आंदोलित होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का युवा अपने भविष्य के लिए सडक़ पर आने इसलिए मजबूर है क्योंकि कांग्रेस की सरकार ने सारी भर्तियां रोक दी हैं हैं। राज्योत्सव के मौके पर युवा बिलासपुर की सडक़ों पर उतरे। सरकार की नींद नहीं टूटी तो अब राजधानी रायपुर की सडक़ों पर छत्तीसगढ़ के भविष्य को अपने भविष्य की खातिर संघर्ष करना पड़ा। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहले तो जानबूझकर आरक्षण का पेंच फंसाया। उसके बाद इसकी आड़ में भर्तियां रोकने की क्रूरता कर रही है। दीपावली के त्यौहार पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 65 हजार युवाओं से क्रूर मजाक किया। यह इस सरकार की निर्दयता का प्रमाण है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे