रायपुर
लालपुर चौक पर भाजपा ने की नाकेबंदी
09-Nov-2022 3:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 नवम्बर। आदिवासी के आरक्षण में 12त्न की कटौती के विरोध में भाजपा अजजा मोर्चा ने पूरे प्रदेश में आज नाकेबंदी की घोषणा की है। राजधानी में कार्यकर्ताओं ने रायपुर -धमतरी रोड पर लालपुर फ्लाईओवर के नीचे, दोपहर 1:15 बजे चक्का जाम किया गया।इसका नेतृत्व वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय,शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष बजरंग ध्रुव की उपस्थिति में चक्का जाम किया जाएगा। रायपुर का प्रदर्शन कार्यकर्ताओं की भीड़ की राह देखता रहा। इतने कार्यकर्ता जुटे कि उन्हें गिना जा सकता था। इस प्रदर्शन के लिए भी समय को दो बार बदलना पड़ा। पहले 11 बजे की घोषणा की गई थी।इसे बदलकर 1 बजे करना पड़ा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे