रायपुर

प्रदीप मिश्रा आज शाम आ रहे, कल से प्रवचन
08-Nov-2022 3:32 PM
प्रदीप मिश्रा आज शाम आ रहे, कल से प्रवचन

रायपुर, 8 नवम्बर।  अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक  पं. प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले)  आज शाम  नियमित विमान से रायपुर आ रहे हैं। बुधवार दोपहर 1 बजे से प्रवचन शुरू होगा। माना विमानतल पर भव्य स्वागत सत्कार कर अभिनंदन किया जाएगा। तत्पश्चात संध्या 5 बजे से गुढिय़ारी स्थित भारत माता चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। जो शुक्रवारी बाजार से गुढिय़ारी पड़ाव होते हुए कथा स्थल में समापन होगा।
 


अन्य पोस्ट