रायपुर
बौद्ध समाज गुढिय़ारी में आज शाम कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव
08-Nov-2022 3:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 नवम्बर। बौद्ध संघ गुढिय़ारी रायपुर के तत्वावधान में आज रात्रि 7 बजे कार्तिक पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में आगे धम्म दीक्षा प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। सावित्री आई फाउंडेशन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी बच्चों क़ो मेडल और शील्ड से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम संजय वैध निवास के पास सेवई फैक्ट्री अशोक नगर गुढिय़ारी में होगा। बौद्ध संघ गुढिय़ारी रायपुर के अध्यक्ष सचिन गजभिये, उपाध्यक्ष सचिन सहारे, सचिव प्रफुल मेश्राम, सहसचिव मनोज गजभिये, सविता मेश्राम, कोषाध्यक्ष राज उके, हितेंद्र गढ़पाल, संजय वैध, सन्देश गणवीर, दीपक बोरकर, राजेश बागड़े, विजय भिवगड़े,यौवन मेश्राम, सुमन्ना मेश्राम ने धर्मावलंबियों आमंत्रित किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे