रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 नवम्बर। दो माह पूर्व आटो में बैठकर घर जा रहे ट्रक ड्राइवर को लूटने वाला पकड़ाया।
पुलिस के मुताबिक 6 अगस्त की रात करीब 9 बजे संदीप महतो अपनी ट्रक खड़ी करके ऑटो लेकर झाबक पेट्रोल पम्प की तरफ जा रहा था। उसी ऑटो में पहले से दो अज्ञात व्यक्ति सवार थे। उन्होंने संदीप से बात करने के लिये मोबाईल फोन मांगा। संदीप के मना करने पर एक लडक़े ने झपट्टा मारकर फोन एवं पर्स को लूटा और दोनों ऑटो से कूद गए। संदीप ने आरोपी को पकडऩे की कोशिश की। इस पर उसने थाना उरला में धारा 392 भादवि के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की पड़ताल के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था जिसने दूसरे आरोपी आशु उर्फ इमराउद्दीन उर्फ इकराउद्दीन उम्र 23 साल निवासी दुर्गा नगर बीरगांव के होने की जानकारी दी थी । जो घटना के बाद से फरार था। दूसरा आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ह। आशु के खिलाफ लूटपाट करने की काफी शिकायतें थी। वह मूलत: ईसाई तालाब शक्ति मंदिर के पास वार्ड क्र. 05 थाना मौदहा हमीरपुर उ.प्र का रहने वाला है।