रायपुर
रायपुर, 7 नवम्बर। मंत्री कवासी लखमा के बयान पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पलटवार किया है।मूणत ने कहा, आदिवासियों के हक लिए हम उनके साथ 24 घंटे मैदान में खड़े मिलेंगे। हमारी सरकार के समय में सब कुछ स्पष्ट था, भाजपा उनके साथ खड़ी है।उन्होंने कहा, आरक्षण को लेकर कांग्रेस घर-घर पर्चा बांटेगी। भाजपा आदिवासी मुद्दे को लेकर भानुप्रतापुर उपचुनाव लड़ेगी। मूणत में कहा चुनाव में विकास का मुद्दा होगा। सरकार ने आदिवासी समाज को ठगने का काम किया, वनांचल क्षेत्रों में तेंदूपत्ता निर्माण के कार्य अधूरे पड़े हैं।यह संपूर्ण मुद्दे लेकर हम चुनाव में जनता के बीच आएंगे। उन्होंने सरकार से सीधा सवाल किया कि शराबबंदी कब होगी मूणत ने कहा, गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाने वाले 4 साल में दारू नही बंद कर पाए।छत्तीसगढ़ की महतारी बहने पूछ रही हैं कि 4 साल में भी क्यों वादे पूरे नहीं कर पाए।