रायपुर

ऑनलाइन ठगी, क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करने का झांसा देकर बनाया शिकार
07-Nov-2022 6:10 PM
ऑनलाइन ठगी, क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करने का झांसा देकर बनाया शिकार

रायपुर, 7 नवंबर। डीडी नगर थाना इलाके में  एक शिक्षक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने का झांसा देकर ठग ने सरकारी स्कूल के शिक्षक से करीब दो लाख रूपए की ठगी की है। इन्वेस्टमेंट करने पर शानदार उपहार और मोटा ब्याज देने का झांसा दिया था। शिक्षक ने अलग-अलग किश्त में पैसा जमा कर दिया। उसके बाद उन्हें रिटर्न गिफ्ट नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, सुंदर नगर निवासी सरकारी स्कूल के शिक्षक को ठग ने 447768953459 से काल कर क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के लिए कहा। उसके बदले आकर्षक रिटर्न देने की बात कही उनकी बातो में आकर शिक्षक 31अक्टूबर को यूपीआई नं 230439051795 में 1434 रूपए फिर 1नवंबर को यूपीआई नं 230542786049 में 44,795रूपए और 23057429923 में 53634 रूपए 3नवंबर को यूपीआई नं  267323007944 में 96322 रूपए (कुल 196185 रू0) जमा कर लिया। लेकिन इनकी ओर से शिक्षक को किसी भी प्रकार का रिर्टन नहीं मिला। जिसके बाद पुन: बात करने पर कहा कि पंजीयन की प्रक्रिया अधूरी है। और आरोपी ठग  5 लाख रूपए की मांग करने लगे। इसके  बाद शिक्षक को ठगे जाने का अहसास हुआ। जिसके बाद शिक्षक ने इसकी शिकायत डीडी नगर थाने में की है।

 


अन्य पोस्ट