रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 नवम्बर। लापरवाही पूर्वक ड्राइविंग के चलते राजधानी में बीती रात दो एसयूवी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। दूसरी कार में सवार लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक कालीबाड़ी चौक के निकट गुरुकुल स्कूल के सामने आधी रात तेज रफ्तार स्कोर्पियो डिवाडर पर चढ़ उल्टा पलट गई। दंतेवाड़ा आरटीओ पासिंग यह एसयूवी का नंबर ष्टत्र-20 ष्ठ 7722 है।इसमें सवार 3 बालिग लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें कालीबाड़ी चौक निकट रहने वाले लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। इन्हें किस अस्पताल में भर्ती कराया गया है इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को नहीं है। पुलिस के पास शिकायत नही पहुंची है। सुबह होने के घायलों के परिजन रायपुर पहुंचे हैं। कोतवाली टीआई के मुताबिक ये लोग रविवार को राज्योत्सव की प्रदर्शनी देखने आए थे। तिल्दा नेवरा के नंदलाल वर्मा परिवार के लोग बताए जा रहे हैं।इधर आरटीओ के मुताबिक स्कार्पियो सेकंड हैंड है और अभी चौथे मालिक नंदलाल वर्मा के नाम से दंतेवाड़ा पासिंग है।
खंबे जा भिड़ी किया कार
उधर गुढिय़ारी से कोटा जाने वाली सडक़ पर रांग साइड पर एक एसयूवी च्च्कियाज् दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह कार बिजली के खंभे से जा टकराई। इसमें कितने लोग सवार थे और इस भिड़ंत के बाद क्या हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं है। गुढिय़ारी पुलिस के पास भी कोई रिपोर्ट नहीं है। आरटीओ के पोर्टल के अनुसार यह कार अभिनव गोयनका की बताई जा रही है। अगस्त 21 में भी इस पर 7 हजार रूपए का चालान कट चुका है। जिसे अब तक नहीं पटाया गया है।
