रायपुर

2 को लूट,5 को रिपोर्ट और चंद घंटों बाद गिरफ्तारी
06-Nov-2022 6:25 PM
 2 को लूट,5 को रिपोर्ट और चंद घंटों बाद गिरफ्तारी

रायपुर, 6 नवम्बर। वाद विवाद कर पांच  रूपए लूटने  वाले बंटी उर्फ विजय राय गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे रकम भी जब्त कर ली गई है। अर्जुन वेली के पीछे, सड्डू निवासी  प्रदीप कुमार मारकंडे  ने शनिवार को सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि दो नवंबर  को शाम करीबन 07.15 बजे कचहरी गेट नंबर 01 के सामने सिटी बस स्टेण्ड शास्त्री चौक में बैठा था। उसी समय वहां एक आदमी दूसरे व्यक्ति के साथ गाली गलौच करते हुए प्रदीप के पास आकर तु वकील है कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगा। प्रदीप द्वारा मना करने पर हा अपने पास रखे चाकू से डरा धमकाया।और  पर्स में रखे आधार कार्ड एवं नगदी रकम 5 हजार रूपये को लूट कर फरार हो गया। इस पर थाना सिविल लाईन में अज्ञात आरोपी के पर  धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया था।   रिपोर्ट  के चंद घण्टों में ही  पतासाजी करते हुए कलेक्ट्रेट गार्डन के पास घेराबंदी कर बंटी उर्फ विजय राय को गिरफ्तार कर उसकेे कब्जे से लूट की नगदी रकम 5,000 रूपए एवं आधार कार्ड जप्त कर लिया। विजय खालबाड़ा गुढिय़ारी निवासी है।


अन्य पोस्ट