रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 नवंबर। नगर कीर्तन का शनिवार को सिंधी कॉन्सिल ऑफ इंडिया, और पंजाबी सनातन सभा समेत कई अन्य संगठनों ने स्वागत किया। स्वर्ण भूमि में रविवार को प्रभात फेरी निकाली गई, और कीर्तन भी हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
सिंधी कॉन्सिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया की नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। पंच प्यारे को माला पहनाकर आशीर्वाद लिया साथ में सभी श्रद्धालुगण को सिंधी कॉन्सिल ऑफ इंडिया की तरफ से प्रसाद वितरण किया गया।
दूसरी तरफ, पंजाबी सनातन सभा के अध्यक्ष सुनील डोंगर के नेतृत्व में समाज के लोगों ने कीर्तन का स्वागत किया। इस मौके पर समाज के पदाधिकारी आकाश विग, और अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे। कीर्तन के स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से विधायक बृजमोहन अग्रवाल, चैंबर अध्यक्ष अमर पारवानी, महेंद्र सिंह छाबड़ा, ललित जैसिंघ, आनंद कुकरेजा, राम गिडलानी, अजीत कुकरेजा, अर्जुन वासवानी, नितीन कृष्णानी, सागर दुलानी, महेंद्र आहूजा, दीपक रामनानी, हीरानंद दुलानी, प्रणीत सुंदरानी, राजेश वासवानी, रवि ग्वालानी,शंकर गिदवानी, गौरव मंधानी, विशाल नारंग,राशि बलवानी, काजल सचदेव, ईशा वाधवानी, लक्ष्मी चंकलानी, नीलाम कुकरेजा,सुनील वाधवा, गौतम रेलवानी, अविनाश खेतपाल, देवेश बजाज आदि थे।