रायपुर

अगले सप्ताह और बढ़ेगी ठंड
06-Nov-2022 6:03 PM
अगले सप्ताह और बढ़ेगी ठंड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 नवम्बर। प्रदेश में उत्तर भारत  से  शुष्क हवा के आने से छत्तीसगढ़ में मिनिमम टेंपरेचर में वृद्धि हो रही है। इस वजह से ठंड भी बढ़ रही है। खासकर वनाच्छादित इलाकों में रात के तापमान में गिरावट जारी है। बीती रात प्रदेश के चार शहरों में तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।शेष स्थानों में 17 से 19 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक 10-11 तारीख के बाद से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। ऐसा तमिलनाडु और आसपास के राज्यों में नार्थ ईस्ट मानसून की सक्रियता की वजह से एक चक्रवात बन रहा है जिससे नमी बढ़ेगी। और न्यूनतम तापमान में कमी होगी।

उन्होंने बताया है एक पश्चिमी विक्षोभ भी आने के संकेत हैं जो दिसंबर अंत या जनवरी के पहले सप्ताह में अधिक ठंड होगी।

वेदर बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क रहने और न्युनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। शनिवार रात जीन शहरों में कुछ अधिक दर किया गया उनमें रायपुर 19 डिग्री, बिलासपुर 18.8, कोरबा 17.2, महासमुंद-धमतरी-दुर्ग, और राजनांदगांव 17 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।


अन्य पोस्ट