रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 नवम्बर। राजधानी पुलिस ने शनिवार रात वीक एंड पेट्रोलिंग अभियान चलाया। थाना क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग कर भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान/सुनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ की।
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने/पिलाने वाले 103 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत, अवैध रूप से चाकू लेकर घूमते 05 आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत तथा 44 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित थानों में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की मदद गई।
इसके अलावा असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की चेकिंग की गई। पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।