रायपुर

हज़ारों की संख्या में बिलासपुर कूच करेंगी महिलायें
रायपुर, 5 नवंबर। शनिवार को रायपुर पश्चिम विधानसभा के चारों मंडल के भाजपा और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें यह तय हुआ कि रायपुर पश्चिम से हजारों से अधिक महिलाएं महतारी हुंकार रैली में शामिल होने बिलासपुर जाएंगी।
मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा साहू साहू हुंकार रैली शामिल होने वाली महिला मोर्चा के मण्डल अध्यक्षों की सूची तैयार करके संगठन को सौंप दी है। निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि हुंकार रैली के माध्यम से महिलाओं की आवाज़ दर्ज करानी हैं।
जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने मंडल अध्यक्षों को दायित्व सौंपते हुए कहा कि रैली में कार्यकर्ता किस साधन से पहुचेंगे,यह शीघ्र सुनिश्चित करें।
रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक राजेश मूणत ने कहा कि रैली के माध्यम से महिलाएं अपना विरोध प्रखरता से दर्ज कराएं और छत्तीसगढ़ महतारी की आवाज़ बने।
बैठक में जिला महामंत्री तथा महिला मोर्चा प्रभारी ओंकार बैस , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पांडे, जिला उपाध्यक्ष बजरंग खंडेलवाल, आशु चंद्रवंशी, जिला मंत्री गोपी साहू , जयश्री पुरषोत्तम देवांगन , गज्जू साहू, पार्षद दीपक जायसवाल , जयंत ध्रुव , राजेश ठाकुर, भोला साहू , आशीष अग्रवाल , एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवीन शर्मा, मण्डल अध्यक्ष अनिल सोनकर, श्रीनिवास राव , अरुण झा , उत्कर्ष द्विवेदी, कामिनी देवांगन स्वप्निल मिश्रा, वंदना मुखर्जी सकून ठाकुर , अनिता पण्डित निशा स्वर्णकार , सुमन सिंह शारदा गोस्वामी , पूर्णिमा मानिकपुरी, श्रद्धा मिश्रा , पार्षद मधु चंद्रवंशी समेत मोर्चा की कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में शामिल हुईं।