रायपुर
अब मंत्रालय के ग्रेड -1 एएसओ कहलाएंगे
04-Nov-2022 3:31 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 नवम्बर। छत्तीसगढ़ सचिवालयीन सेवा संवर्ग के सहायक ग्रेड -1,2,3 के पदनाम में बदलाव किया गया है। अब ग्रेड -1 सहायक अनुभाग अधिकारी ( एएसओ) कहलाएंगे। इसी तरह से ग्रेड 2 और 3 वरिष्ठ, कनिष्ठ सचिवालय सहायक होंगे। इस बदलाव से पदोन्नति और वेतनमान में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। इसी शर्त पर बदलाव किया गया है। अवर सचिव जीएडी एसके सिंह ने आदेश जारी कर कहा कि पदोन्नति और वेतनमान नहीं मांगने का सहमति पत्र नियोक्ता अधिकारी अनिवार्य रूप से लें। पदनाम परिवर्तन का यह आदेश सचिवालयीन सेवा भर्ती नियम 2012 में संशोधन करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे