रायपुर
इस मजदूर की एक आंख फूटी
कंपनी और ठेकेदार इलाज से हाथ खींच रहे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 नवम्बर। औद्योगिक क्षेत्रों में बिना सुरक्षा नियमों का पालन किए मजदूरों से काम लिया जाता है। जिसके कारण आये दिन किसी न किसी मजदूर को दुर्घटना का सामना करना पड़ता है। सुरक्षा उकरणों के अभाव में मजदूर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। कम्पनी संचालक और ठेकेदार कम्पनी लेबर सुरक्षा के नियमों को ताक में रखकर काम करवाते हैं। और दुर्घटना होने पर कम्पनी और ठेकेदार अपना पलड़ा झाड़ लेते है। ऐसे में पीडि़त परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। राजधानी के सिलतरा और उरला इंडस्ट्री इलाकों में आये दिन इस प्रकार की घटनांए सामने आती हैं। प्रशासन की ओर से भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती।
फैक्ट्री मालिकों की मनमानी ठेकेदारों की मनमानी से मजदूरों की जान जोखिम में ड़ालकर काम करते है। रायपुर के उरला इंडस्ट्रीज बंजारी मंदिर के पास एक फैक्ट्री इंडियन इस्पात में काम करने के दौरान मजदूर बेचन सादा की एक आंख की रोशनी चली गई। जब काम कर रहा था तो उसे बिना किसी सेफ्टी सुरक्षा के काम कराया जा रहा था। इस बीच काम के दौरान ब्लास्ट हुआ और मजदूर के आंख में चोंट लग गई। मजदूर को पूरी तरह से इलाज ठीक से भी नहीं कराया गया। मजदूर की काफी दैनिक स्थिति खराब हो चुकी है। मजदूर के पास ना तो घर जाने को पैसे हैं और ना ही खुद का इलाज कराने के लिए कंपनी के मालिक और ठेकेदार मिलकर मजदूर के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी चंदू तांडी ने मजदूर बेचन सादा की आप बीती लिखित में उपसंचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा रायपुर संभाग को भी पत्र के माध्यम से जानकारी अवगत कराया है। धरसीवां थाना क्षेत्र में सिलतरा के एसकेएस कम्पनी में कम्पनी,ठेकेदार के द्वारा बिना सुरक्षा के मजदूर से काम कराया जा रहा था जहां फैक्ट्री का शेड 25 फीट ऊपर से गिरने से प्रमोद कुमार केंवट घायल हो गया। आनन-फानन में कम्पनी प्रबंधन में ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवारजनों ने इलाज के पैसे की मांग करने पर प्रबंधक, ठेकेदार पैसा देने से आनाकानी करने लगे। जिस पर पीडि़त परिवार ने प्रबंधक, ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।
शेड से नीचे गिरा, मौत
तिल्दा-नेवरा के एक राईस मील में बिना सुरक्षा इंतजाम के मील का ड्रायर मशीन को निकालने मजदूर मील के शेड पर चढ़ा था जहां पर छत की शीट टूटने से मजदूर नीचे गिरकर घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मजदूर उस्मान अली रामपुर यूपी का रहने वाला था।