रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 1 नवंबर। जिला साहू संघ गरियाबंद के अध्यक्ष नारायण साहू द्वारा जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू को जिला साहू संघ का उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्ति जिला साहू संघ एवं तहसील साहू संघ के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह के दौरान की गई। वही मिंजून साहू को सलाहकार नियुक्त किया है।
समाज के दीपावली मिलन के अवसर पर नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर जिला साहू संघ के अध्यक्ष नारायण साहू, राजिम भक्तिन मंदिर समिति के संरक्षकगण डॉ. महेन्द्र साहू, राजेश साहू, रामूराम साहू, कुजनलाल साहू, कार्यकारी अध्यक्ष मोती साहू, उपाध्यक्ष मिलेश्वरी साहू, कोषाध्यक्ष घनश्याम साहू, महासचिव नेहरु साहू, न्याय प्रकोष्ठ के संयोजक गैदलाल साहू, राजिम भक्तिन मंदिर समिति उपाध्यक्ष नूतन साहू, उपाध्यक्ष उमादेवी साहू, सहसचिव ठाकुरराम साहू, अंकेक्षक मिश्रीलाल साहू, महिला प्रकोष्ठ के संयोजक पुष्पा साहू, तहसील अध्यक्षगण, परिक्षेत्र अध्यक्षगण उपस्थित थे।