रायपुर

रायपुर, 31 अक्टूबर। ऑल इंडिया ब्राह्मण समाज ने रविवार को महादेव घाट में खारुन नदी किनारे गंगा आरती का आयोजन किया गया। आरती के पश्चात जल प्रदूषण बचाने के लिए महिला संगठन के सदस्यों ने घाट की सफाई की गई। कार्तिक माह पर महिलाओं ने हर साल कि तरह नदी के तट साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। आल इंडिया प्रदेशाध्यक्ष बबिता दूबे ने जल की सुरक्षा एवं जल स्तोत्रों की रक्षा प्राकृतिक संसाधन के लिए शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में एम पी दुबे , शिवाकान्त त्रिपाठी, सुधा त्रिपाठी , सुनीता अश्विनी शर्मा,गिरिजा शंकर दीक्षित,कुसुम दीक्षित,पल्लवी गणेशदत्त झा,गरिमा त्रिपाठी, शशांक त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी , प्रिती त्रिपाठी ,आरती दुबे, विकास दुबे ,सुनीता दीपक शर्मा, गोपा शर्मा ,नितीन शर्मा , रीता तिवारी त्रिभुवन तिवारी ,वनेजा शरद नायर, सरिता शर्मा आदि उपस्थित थे।