रायपुर

छेड़छाड़ का आरोप, माना बटालियन का हवलदार गिरफ्तार
31-Oct-2022 6:03 PM
छेड़छाड़ का आरोप, माना बटालियन का हवलदार गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 अक्टूबर। ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ करने वाला पुलिस हवलदार गिरफ्तार कर लिया है। माना स्थित सुरक्षा बटालियन में पदस्थ हवलदार उमाकांत पांडे पर  अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस की एसी कोच में  महिला यात्री से छेड़छाड़ करने का आरोप है। महिला अंबिकापुर की रहने वाली है।जीआरपी रायपुर ने गिरफ्तार किया है।


अन्य पोस्ट