रायपुर

राजिम नगर पंचायत परिसर से एकता दौड़ का आयोजन
31-Oct-2022 3:20 PM
राजिम नगर पंचायत परिसर से एकता दौड़ का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम,  31 अक्टूबर।
31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस अवसर पर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की सद्भावना स्वरूप सुबह 7 बजे नगर पंचायत परिसर से एकता दौड़ का आयोजन किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती के अवसर पर ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के उपलक्ष्य में एकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा (राजू) सोनकर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी पूजा बंसल, पार्षद लेखा महोबिया, एल्डरमेन गिरीश राजानी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंदन मानकर, प्राचार्य आत्मानंद इगलिश मिडियम स्कुल संजय एक्का एवं महाविद्यालय एवं विद्यालयों के एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. के छात्र-छात्राओं सहित नगर पंचायत राजिम स्टॉफ ने भारी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश की अखण्डता, सुरक्षा, समाजिक समरसता की शपथ ली गयी। राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के संबंध में वक्ताओं द्वारा अपने विचार रखें गये। तत्पश्चात् समस्त अतिथियों को धन्यवाद् देते हुये कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई। इधर नवापारा में भी एकता दौड़ का आयोजन किया गया है।


अन्य पोस्ट