रायपुर

राज्यपाल से छठ आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
30-Oct-2022 2:11 PM
राज्यपाल से छठ आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

रायपुर, 30 अक्टूबर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में छठ महापर्व आयोजन समिति, महादेव घाट, रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल सुश्री उइके को प्रतिनिधिमंडल ने छठ महापर्व में शामिल होने का आमंत्रण दिया। राज्यपाल ने सदस्यों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट के प्रमुख राजेश कुमार सिंह, समिति के सदस्य सत्य प्रकाश सिंह, सुनील सिंह, शशि सिंह एवं कन्हैया सिंह उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट