रायपुर

कबड्डी, भौंरा, खो-खो, फुगड़ी, रस्साकसी, गेड़ी दौड़ का हुआ आयोजन
रायपुर, 29 अक्टूबर। राज्य सरकार के विशेष पहल से छत्तीसगडिय़ा ओलंपिक खेलों के तीसरे स्तर, विकासखंड/नगरीय क्लस्टर की प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं।। तीसरे चरण में जोन स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता भाग ले रहे हैं। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक 2022-23 के विकासखंड/नगरीय क्लस्टर स्तर खेल 28- 29 अक्टूबर को होंगे। जिसमे शुक्रवार को सुभाष स्टेडियम में भौंरा, फुगड़ी, कबड्डी, खो-खो, गेड़ी दौड़, रस्साकसी हुई।। इसी तरह शनिवार को सुभाष स्टेडियम में बिल्लस, बांटी (कंचा), पिट्टूल, संखली, गिल्ली डंडा की प्रतियोगिताएं हो रही हैं। और कोटा स्टेडियम में लंगड़ी दौड़ , 100 मी. दौड़ , लंबी कूद की स्पर्धाएं चल रही हैं।
नगरीय क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिताओं के आरंभ दिवस पर महापौर ऐजाज ढेबर, योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे, निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, और एमआईसी सदस्यों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। मैदान पर जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों की मौजूदगी के कारण खिलाडिय़ों से लेकर दर्शकों तक में खुशी की झलक दिखी।