रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अक्टूबर। न्युराजेन्द्र नगर इलाके में सूने मकान में चोरी हो गई। कोई अज्ञात चोर मकान का ताला तोडक़र अलमारी में रखा 20 हजार नकदी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चोर पर 379 का अपराध दर्ज किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महावीर नगर निवासी मनोहर कुमार वर्यानी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई,कि दीपावली का त्योहार होने के कारण उसका पूरा परिवार घर में ताला लगाकर त्योहार मनाने बाहर गये हुए थे। इसी दौरान गुरूवार की रात में कोइ अज्ञात चोर सूने मकान का फायदा उठाकर दरवाजे में लगा ताला तोडक़र कमरे के अंदर अलमारी में रखे नकदी 20 हजार को चोरी कर ले गया। शुक्रवार को वापस घर आने पर देखा तो मकान के गेट का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर जाकर देखा तो आलमारी का ताला खुला हुआ था। उसमें नकदी नहीं थी। कोई अज्ञात चोर उसे चोरी कर ले गया। आसपास पूछताछ करने पर कुछ नहीं मिला। चोरी का शक होने पर मनोहर ने थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर चोरी की पुष्टी कर अज्ञात चोर पर 379 का अपराध दर्ज कर आसपास के लोगों से पुछताछ कर अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।
सिविल लाईन इलाके में अज्ञात चोर घर के आंगन में रखी स्कूटी लेकर फरार हो गया। न्यू शांति नगर निवासी सुखविंदर सिंह ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि शुक्रवार की रात को घर के आंगन में रोज की तरह अपनी स्कूटी खड़ी किया हुआ था। और कमरे के अंदर चला गया। सुबह जब घर के बाहर देखा तो स्कूटी वहां नहीं था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर कुछ पता नहीं चला। कोई अज्ञात चोर मकान का गेट खोल स्कूटी चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 380,457 का अपराध दर्ज किया।