रायपुर

रायपुर, 29 अक्टूबर। नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए विदेशी राज्यों के मेहमान छत्तीसगढ़ आने के लिए अपने देशों से रवाना हो चुके हैं। महोत्सव में सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों समेत मोजांबिक, मंगोलिया, टोंगो, रशिया, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूजीलैंड और इजिप्ट के जनजातीय कलाकार शामिल होंगे। नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल में दो कैटेगिरी में प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को कुल 20 लाख रुपए के पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। प्रथम स्थान के लिए 05 लाख रुपए, द्वितीय स्थान के लिए 03 लाख रुपए और तृतीय स्थान के लिए 02 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। 01 नवंबर को सुबह नृत्य महोत्सव का शुभारंभ होगा और शाम को राज्योत्सव के अवसर पर राज्य अलंकरण दिया जाएगा।
03 नवंबर को नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल का समापन होगा। इस महोत्सव के माध्यम से न केवल राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय कलाकारों के बीच उनकी कलाओं की साझेदारी होगी।
बल्कि वे एक-दूसरे के खान-पान, रीति-रिवाज, शिल्प-शैली को भी देख-समझ सकेंगे। महोत्सव के दौरान संगोष्ठियां भी होंगी, जिनमें जनजातीय विकास के बारे में विमर्श होगा। जाने-माने विशेषज्ञ भी इसमें शामिल होंगे।
कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ ही धोखा किया:भाजपा
कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव में काम करने को तैयार नहीं थे इसीलिए आनन-फानन में नियुक्तियां की गई: अमित चिमनानी
कांग्रेस द्वारा की गई नई नियुक्तियों पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि कांग्रेस के अंदर कार्यकर्ताओं की असंतुष्टि चरम सीमा को लांघ चुकी है मीडिया के माध्यम से यह बात सामने आई है कि कल हुई कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में सभी कांग्रेस के नेताओं ने इस बात को स्वीकार किया कि कांग्रेस का कार्यकर्ता अपनी ही सरकार और पार्टी से चिढ़ा हुआ है और इतना नाराज है कि चुनाव में काम करने तक को तैयार नहीं। ऐसे में सभी प्रभारी मंत्रियों को इस बात का निर्देश दिया गया कि वह अधिकारियों से बाद में मिले पहले वह कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने का प्रयास करें।
भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि यह नियुक्तियां लगभग 4 वर्ष पूर्व होनी चाहिए थी अब यह नियुक्तियां इसीलिए काम की नहीं है क्योंकि चुनाव आते आते लगभग नियुक्तियां स्वयं ही भंग हो जाएंगी ऐसे में महज कुछ महीनों के लिए की गई यह नियुक्तियां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक छलावा मात्र हैं।
कांग्रेस सरकार द्वारा महज कुछ महीनों के लिए बिना बजट की गई नियुक्तियों पर हम बधाई के साथ सांत्वना प्रेषित करते हैं।