रायपुर

ठंड अभी और बढ़ेगी सभी प्रमुख शहर 13 से 15 डिग्री पर
29-Oct-2022 4:30 PM
ठंड अभी और बढ़ेगी सभी प्रमुख शहर 13 से 15 डिग्री पर

रायपुर, 29 अक्टूबर। उत्तरी भारत से शुष्क और ठंडी हवाएं  लगातार आ रही हैं। इस वजह से मौसम शुष्क रहने तथा आकाश मुख्यत: साफ रहने की सम्भावना है ।
प्रदेश में न्युनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। बीती रात अब तक की सबसे ठंडी रही। प्रदेश के सभी प्रमुख शहर 13-15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़ में पारा 2 से 3 डिग्री तक लु?क गया है। राज्य के दक्षिणी इलाकों में ज्यादा ठंड ब? गई है। शुक्रवार को नारायणपुर जिले में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि, उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा का आगमन प्रदेश में लगातार जारी है जिसके कारण मौसम शुष्क रहने तथा आकाश मुख्यत: साफ रहने की सम्भावना है ।प्रदेश में न्युनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।
 नारायणपुर जिले में  सबसे कम तापमान 12.5 डिग्री  दर्ज किया गया है। वहीं सबसे ज्यादा  महासमुंद में 33.1 डिग्री  रायपुर में अधिकतम 31.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर में  अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया।
 


अन्य पोस्ट