रायपुर

सीएम को जाल भेंट कर दी दिवाली की बधाई
27-Oct-2022 4:29 PM
सीएम को जाल भेंट कर दी दिवाली की बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अक्टूबर।
मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश फूटान के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जाल भेंट कर उन्हें गोवर्धन पूजन व दिवाली की मछुआरों की ओर से शुभकामनाएं दी।
 

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  एम.आर. निषाद के निर्देश में मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश फुटान, जी.पी.धीवर, बसन्त निषाद, संतोष निषाद, छत्रपाल धीवर एवं मछुवा समाज के पदाधिकारियों ने जाल (सौखी) भेंट किया।

 


अन्य पोस्ट