रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अक्टूबर। मौसम विभाग से राहत भरी खबर है। प्रदेश में आज मौसम साफ रहने के संकेत हैं। तापमान में गिरावट का दौर जारी है। बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब बन रहा है। जो 24 अक्टूबर को चक्रवात में परिवर्तित होगा। मौसम विभाग ने इस चक्रवात को नाम दिया है ‘सितरंग’। यह नाम थाईलैंड ने दिया है।
प्रदेश के कुछ हिस्सों में 24-26 अक्तूबर तक बादल रहने तथा न्युनतम तापमान में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। सितरंग के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भी हो आंशिक बारिश हो सकती है। इसके बाद मुड़ते हुए पूर्व-मध्य उससे लगे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 23 अक्टूबर को पहुंचने की संभावना है तथा यहां पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कल 24 अक्टूबर को चक्रवात के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके बाद इसके उत्तर- उत्तर-पूर्व की ओर आगे बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के पास 25 अक्टूबर को उड़ीसा तट को स्पर्श करते हुए पहुंचने की संभावना है । इसका प्रभाव प्रदेश में प्रारंभिक अनुमान के अनुसार ज्यादा कुछ नहीं रहने की सम्भावना है । इसके कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में 24-26 अक्तूबर तक बादल रहने तथा न्युनतम तापमान में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।