रायपुर
रमन राज की तुलना में बेहतर है कानून व्यवस्था-कांग्रेस
22-Oct-2022 3:47 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अक्टूबर। कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा के आरोप पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, भारतीय जनता पार्टी अनर्गल आरोप लगा रही है। छत्तीसगढ़ में रमन राज की तुलना में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई है।
कांग्रेस सरकार बनने के बाद अपराधियों को सलाखों के पीछे डालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा के समय तो अपराध होने के बाद एफआईआर दर्ज नहीं होता था, भारतीय जनता पार्टी जवाब दे अपराधियों के साथ भाजपा के सांठगांठ है, जो भी अपराधी पकड़ता है, उनका भाजपा नेता के साथ संबंध होता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे