रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अक्टूबर। सराफा कारोबारी सुरेंद्र सोनी हत्याकांड मामले में आज जबरदस्त विरोध देखने को मिला। दुर्ग से भाजपां सांसद विजय बघेल ने अमलेश्वर थाने के सामने कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। उन्होंने कहा पाटन क्षेत्र में अपराधों पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। सीएम भूपेश बघेल का निर्वाचन क्षेत्र होने के बावजूद पुलिसिंग फेल है।
जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि दिनदहाड़े लूट पुलिस का भय नहीं है। कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। विधानसभा प्रभारी सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि आए दिन पाटन में घटनाए घटित हो रही है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, अध्यक्ष उत्तर मंडल लोकमणी चंद्राकर, अध्यक्ष दक्षिण मंडल लालेश्वर साहू, अध्यक्ष मध्य मंडल खेमलाल साहू, रामाधार साहू, राजेश चंद्राकर,मोहनलाल साहू, भूपेंद्र साहू, पूरन लाल साहू, अरविंद पाल, भानु प्रताप साहू, शिव साहू, केवल देवांगन, केशो राम ठाकुर, सुरेंद्र साहू, किशोर जंघेल, महेश कुमार वर्मा, महेंद्र कुमार जैन, लक्ष्मीनारायण चंद्राकर, शैलेश शर्मा, पितांबर साहू समेत अन्य मौजूद रहें।