रायपुर

पुलिस भर्ती परीक्षा 6 नवंबर को
19-Oct-2022 7:01 PM
पुलिस भर्ती परीक्षा 6 नवंबर को

रायपुर, 19 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ व्यापंम ने (सूबेदार उपनिरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा) प्लाटून कमाण्डर उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह)) उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (कम्प्यूटर), उप निरीक्षक (रेडियो) के रिक्त पदों पर प्रारंभिक लिखित भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन  06 नवं को अपरान्ह 2 बजे से 4.15 बजे तक किया जायेगा।  इसके लिए व्यापमं वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक निर्धारित थी। अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए व्यापमं द्वारा अनलाइन आवेदन भरने की तिथि में 03 दिनों की वृद्धि की गई है।


अन्य पोस्ट