रायपुर

अत्रेयी घोष को मिला प्रथम पुरूस्कार
19-Oct-2022 6:55 PM
अत्रेयी घोष को मिला प्रथम पुरूस्कार

रायपुर, 19 अक्टूबर। देश राग ऑल इंडिया नृत्य प्रतियोगिता 2022 जिसका आयोजन नृत्य धाम कला समिति भिलाई द्वारा आयोजित किया गया। शहर की अत्रेयी ने कथक नृत्य में अर्धशास्त्रिय नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसमें जजेस और दर्शकों का मन मोह लिया।

अत्रेयी घोष नृत्य के अलावा वेस्टर्न डांस भी बखूबी प्रस्तुत करती हैं। अत्रेयी नृत्याजंली डांस एकेडमी के डायरेक्टर कमलेश मरकाम से नृत्य की शिक्षा ले रहे हैं। अत्रेयी ने हाल ही में ऑल इंडिया डांस कंपटीशन शिमला में कथक नृत्य में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया था। अत्रेयी नृत्य के अलावा चित्र कारी भी बखूबी करती है। चित्रकारी मे भी पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। अत्रेयी 3 साल  की थी तब से डांस और चित्रकारी कर रही है। उनको यह प्रेरणा अपने माता से मिली है।


अन्य पोस्ट