रायपुर

सहायक अनुसंधान अधिकारियों की पोस्टिंग
19-Oct-2022 6:54 PM
सहायक अनुसंधान अधिकारियों की पोस्टिंग

रायपुर, 19 अक्टूबर। राज्य शासन ने  राज्य सेवा परीक्षा वर्ष 2021 के माध्यम से सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के पदस्थापना आदेश जारी कर दिए है। चयनित अभ्यर्थियों को  तीन वर्ष की परिवीक्षा पर पदस्थ किया गया है।  मंत्रालय से जारी आदेश अनुसार  शरतचंद्र शुक्ला और लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कार्यालय संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर पदस्थ किया गया है। हेमन्त कुमार सिन्हा कार्यालय आयुक्त नवा रायपुर,  सूरज दास मानिकपुरी को  बिलासपुर,  महेन्द्रपाल खाण्डेकर को अम्बिकापुर और सुश्री पार्वती को  संचालक कार्यालय  रायपुर पदस्थ किया है।


अन्य पोस्ट