रायपुर
अध्यक्ष के लिये मतदान से साबित कांग्रेस में लोकतंत्र की जड़ें गहरी
18-Oct-2022 7:18 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के मतदान से साबित हो गया है कि किसी राजनैतिक दल में लोकतंत्र है तो वह कांग्रेस है। देशभर में कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधियों ने अपने-अपने राज्यों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रत्याशियों के लिये गुप्त मतदान किया। यह कांग्रेस के आंतरिक लोकतंत्र का परिचायक है। कांग्रेस के अलावा दूसरे किसी भी राजनैतिक दल चाहे वह राष्ट्रीय हों या क्षेत्रीय किसी ने भी अपने अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिये चुनाव नहीं करवाया होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे